Thursday, 30 July 2020

'त्रिया चरित्तर' देव नहीं समझ सके तो 'रिया चरित्तर' सुशांत सिंह राजपूत की कोरे जानतो ? भालोवासा ते बरो-बरो धाक्का के खेते जावे...खेते गेलेई मारा जावे!


* निर्भय देवयांश
  ------------------
मशहूर लेखक काफ्का के बारे में उसकी प्रेमिका मिलेना कहती है-जब भी उससे बात करने की कोशिश करती, वह असहज हो जाता? घर-परिवार की समस्या और पिता के व्यवहार से काफ्का इस कदर आतंकित रहता कि उसे पता ही नहीं चलता कि जो महिला उससे बात कर रही है उसकी प्रेमिका होने के लिए लालायित है, लेकिन जिसे प्रेमी होना है वह डरा-सहमा है। आखिर घर के माहौल और पिता के कुव्यवहार ने काफ्का को मनुष्य तक होने नहीं दिया। शायद यही वजह है कि काफ्का अपनी चर्चित कृति 'द ट्रायल' के अंत में कहता है-Like a dog! कुत्ते की तरह, यह आम आदमी की जिंदगी है? 

काफ्का के नतीजे से प्रेम को समझने की कोशिश करने पर कुछ चीजें बहुत स्पष्ट हो जाती हैं। मसलन, पुरुष के पास भावात्मक क्षमता कितनी मजबूत है? आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक परिवेश की क्षमता? चूँकि मेरे खुद के अनुभव विकट हैं और कदम-कदम पर धक्कों की भरमार है इसलिए प्रेम-प्यार महज सौदा ही प्रतीत हुआ है। काफ्का हेड क्लर्क था। एक बीमा कंपनी में नौकरी करने की बाध्यता के आधार पर आर्थिक हैसियत पहले ही कमजोर हो गयी। जिस कंपनी में काम करता था वहीं पर चोरी का आरोप लगा दिया गया। उस पर मुकदमा चला। 'द ट्रायल' की यही कहानी है। सजा बिना फैसले के सुनाई गयी। अंत में एक निर्जन जगह ले जाकर पात्र 'के' के सीने में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। यानी आम आदमी अपने जीवन में जीवन भर किसी न किसी तरह की परेशानियों से मुकदमे की तरह जूझता रहता है और आखिर में थक-हार कर मर जाता है या मार दिया जाता है?

मुंबई के रिश्ते बेहद नाजुक हैं। प्रायः सभी को कंधे की जरूरत पड़ती है। महेश भट्ट के साथ जो रिया की तस्वीरें बाजार में दिख रही हैं ऐसी अंतरंग तस्वीरें प्रेमिका होते हुए भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्यों नहीं हैं? यह गंभीर मसला है? 75-80 साल के बूढ़े को इतनी भावात्मक चाहत है तो फिर सुशांत सिंह राजपूत की आंतरिक भावात्मक जरूरत कितनी रही होगी, अब यह मौत ही बता रही है! महेश भट्ट की पहली पत्नी से बेटी पूजा भट्ट है। अपनी बेटी से, यदि वह बेटी नहीं होती तो शादी कर लेता, जैसी बात कह कर सुर्खियों में रहने वाला यह शख्स पोर्न स्टार सन्नी लियोनी तक को लेकर 'जिस्म' जैसी घटिया फिल्म बनाकर दर्शक के भाव केंद्र को दूषित करता है। ... तो क्या जिस्म पार्ट 2 के लिए अंदर ही अंदर रिया के साथ महेश भट्ट ट्रायल ले रहे थे? काफ्का के Like a dog ! सुशांत सिंह राजपूत को मौत के घाट उतार दिया गया। टार्चर किया गया। टार्चर पर टार्चर किया गया। महेश भट्ट अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान के बारे में कहते हैं कि उनके अलावा यदि कोई उनकी पत्नी को चाहे तो वह उसकी हत्या कर देंगे। टीवी पर एक इंटरव्यू में एंकर के सवाल के जवाब में महेश भट्ट ने कहा था। सुशांत सिंह राजपूत को भी यह अधिकार मिलना चाहिए था कि नहीं?--जो उसकी प्रेमिका को चाहे उसका खून कर दे, लेकिन यहाँ तो प्रेमी का ही खून कर दिया गया? आलिया भट्ट यही महेश भट्ट और सोनी राजदान की पुत्री है, जो सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अच्छी धारणा नहीं रखती थी। ओह! एक आदमी के कितने दुश्मन? 

महाभारत में कहा गया है " त्रिया चरित्रं देवो न जानाति कुतो मनुष्यः।" सुशांत सिंह राजपूत जैसा सहज इंसान कैसे जान सकता था 'रिया चरित्तर' के बारे में? जब देवता असफल रहे हैं 'त्रिया चरित्तर' को समझने में! पटना जैसे शहर से आए एक संघर्षशील मध्यम परिवार के लड़के, जिसकी बॉलीवुड की कोई पृष्ठभूमि नहीं है। उसे सपना देखना अच्छा लगता था इसलिए सपनों के शहर मायानगरी मुंबई पहुँच गया। इंजीनियरिंग के छात्र होकर उसके पास अंतरिक्ष और चाँद पर जाने के भी सपने थे! बॉलीवुड में मेहनत कर जगह बनायी थी। बैक डांसर से धारावाहिक और फिर बड़े पर्दे का सफर तीन वर्ष के इंतजार के बाद शुरू हुआ था। इन यातनाओं में कोई 'रिया चरित्तर' की मदद मिली? रिया चरितम की शुरुआत ही होती है जब 'माल मैटर' जुटने लगे। सुशांत के संघर्ष के दिनों में कंधे देते रिया चरितम जैसी सखियों की तस्वीरें बाजार में कहाँ दिख रही हैं? 

महज एक-दो साल पहले जीवन में आई कोई प्रेमिका, जिसके सामने अभी प्रेमी के कैरियर को बुलंदी पर पहुंचाने का लक्ष्य होना चाहिए था। वह रिया चरित्तर बेचारे सुशांत को लूटने में लग लगी। वह भी अकेले नहीं बल्कि परिवार के सदस्य भी रिया चरितम गिरोह में शामिल हो गए। कम्पनियाँ खोली जाने लगीं। परिवार के सदस्य निदेशक बनाए जाने लगे। बाहर गुलछर्रे भी साथ-साथ। गहने-जेवर की लूट-खसोट? ...बैंक-बैलेंस पर डाका? साल भर के अंदर 15 करोड़ की लूट, वह भी प्रेमिका के तौर पर। अभी पत्नी होना बाकी है! इतना कुछ हो रहा मगर सुशांत के परिवार के सदस्य का कहीं कोई अता-पता नहीं? आज जब पर्दा उठ रहा है तो बॉलीवुड के जश्ने-बहारा की गति और चमक नकली साबित हो रही है।
 
बॉलीवुड लॉबी में अपनी उपेक्षा से तंग आकर अपने जीवन को बचाने के लिए केरल जाकर यह अभिनेता जब आर्गेनिक खेती करने की बात करता है। उसके लिए यह भी संभव नहीं हो सका। कारण तथाकथित प्रेमिका ने ऐसा करने और मुंबई छोड़ने पर मानसिक चिकित्सा से जुड़े कागजात सार्वजनिक करने की चेतावनी दी। पहले पागल कर दो और फिर दुनिया से डराओ कि सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो! 

 'रिया चरित्तर!' काश! सुशांत सिंह राजपूत पहले जान पाता! 
  बांग्ला में लोग कहते हैं- "भालोवासा ते बरो- बरो धाक्का के खेते जावे। खेते गेलेई मारा जावे!" यानी प्यार-मोहब्बत की राहें आसान नहीं हैं। बड़े-बड़े धक्के खाने पड़ते हैं। यदि भूल से इस पथ के राही बन गए तो मौत निश्चित है। सुशांत भूल से इस पथ पर आकर अपनी जान गंवा दी। 

                              ***

2 comments:

  1. https://youtu.be/HDqZbnVziXk तो यह असली चेहरा है रिया चरित्तर का। भला कोई अपने बारे में कहता है मैं गुंडों का गुंडा हूँ?

    ReplyDelete
  2. https://youtu.be/HDqZbnVziXk तो यह असली चेहरा है रिया चरित्तर का। भला कोई अपने बारे में कहता है मैं गुंडों का गुंडा हूँ?

    ReplyDelete